Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ambani Holi Party: ऐसी होती है अंबानी परिवार की होली पार्टी, कलर लगाए दिखे बॉलीवुड सेलेब्स

नई दिल्ली। रंगों के त्यौहार होली को अभी तीन दिन बाकी है, लेकिन होली का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बरसाने से लेकर मुंबई तक और आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने होली सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। जी हां, अंबानी फैमिली ने अपने घर में होली पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया। ऐसे में देखते हैं कि आखिर अंबानी फैमिली की पार्टी कैसी होती है…

इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं, जिन्होंने पार्टी में जमकर सेलिब्रेट किया। अब पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब मस्ती करते नजर आ रही हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनस भी भारत आए हुए हैं और उन्होंने होली सेलिब्रेट किया। निक होली खेलकर काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की है।

एक तस्वीर में प्रिंयका और निक साथ में दिखाई दे रहे हैं और वो कलर में रंगे हुए हैं। वहीं, एक तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, कई तस्वीरों में दिख रहा है कि बॉलीवुड सेलेब्स रंग लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें जैकलीन फर्णांडीस, डायना पेंटी आदि शामिल हैं।