Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh विधायक ममता देवी के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री से मिला

Ramgarh:विधायक ममता देवी के नेतृत्व में न्यू किसान मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिगंबर राम दांगी, सचिव देवेंद्र दांगी, संगठन मंत्री चतुर्भुज कश्यप, गोला पंचायत के सचिव गोलकनाथ महतो, समाजसेवी सुनील कुशवाहा एवं बजरंग महतो ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात कर रामगढ़ के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया

जिसमें मुख्य रूप से गोला प्रखंड के डेली मार्केट की समस्या को बताया गया और अनुरोध किया गया कि गोला डेली मार्केट का किसानों के हित में सुंदरीकरण कर जल्द पूर्ण किया जाए. वहीं किसानों का फसल बीमा 2018-2019 की राशि का भुगतान किया जाए, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना का लाभ सभी किसान को दिया जाए, किसानों को कृषि के लिए बिजली का बिल माफ किया जाए, किसानों का झुलसा रोग
से आलू बर्बाद हो गया है उन सभी को क्षतिपूर्ति दिलायी जाए, सभी किसानों को कृषि लोन 50,000 रूपये तक
माफ किया जाए, छोटे किसान के लिए 20 क्विंटल तक धान की अधिप्राप्ति के लिए रजिस्ट्रेशन केवल आधार कार्ड और बैंक अकाउंट से किया जाए. उसमें किसी प्रकार का
जमीन का रसीद और वंशावली नहीं मांगा जाए. सभी मांगों को कृषि मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द सभी मांगों पर विचार किया जाएगा. इस पर यूनियन के सभी कार्यकारिणी सदस्य हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों की आशा पर सरकार
खरा उतरेगी ।