Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शहनाज पर तंज कसते हुए राखी सावंत ने बताई ‘स्वयंवर’ ​की सच्चाई, शो के लिए ऑफर ​हुए थे इतने करोड़

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रसे और डांसर राखी सावंत हमेशा खुद को चर्चाओं में रखने की पूरी कोशिश करती हैं। आए​ दिन वह किसी न किसी बयान, तस्वीर व वीडियो से चलते सुर्खियों में रहती हैं। वह हर बात पर बेबाकी से बलने के लिए भी फेमस हैं। इसी बीच राखी एक बार फिर चर्चा में आई हैं। इस बार वह ‘बिग बॉस 13’ की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल और उनके पिता के खिलाफ बोलने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं अब राखी ने रियलिटी शोज की हकीकत बताई।

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को लेकर कंट्रोवर्सी क्वीन राखी ने कहा था कि वह उनका नाम इज्जत से लें। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह ये न सोचों कि उनकी बेटी शहनाज कोई कटरीना कैफ हैं। वहीं अब हाल ही में राखी ने एक इंटरव्यू में रियलिटी शोज की हकीकत बताई। राखी सावंत ने स्पॉटबॉय के एक इंटरव्यू में बताया, ‘मेरा स्वयंवर तो फर्जी था। रियलिटी शो रियल नहीं होता। मैंने शो पर कभी शादी नहीं की। वैसे भी टीवी पर शादी करने के लिए अच्छे लड़के नहीं होते हैं। मुझे कोई ढंग का लड़का मिला भी नहींं।’

इसके इंटरव्यू में राखी से उनकी शादी के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर राखी ने कहा, मैंने शादी नहीं की थीं हमने सिर्फ इंगेजमेंट की थी। वैसे भी ये सब चीजें सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होती हैं। हकीकत में सब बहुत अलग होता है। अगर आप शादी करना चाहते हैं तो करिए वरना मत करिए। ये पूरी तरह से आप पर होता है। चैनल आपको कभी भी फोर्स नहीं करता।

राखी ने बताया कि उनपर उस वक्त उनके भाई और मां की बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। इसी वजह से उन्होंने स्वयंवर शो किया। उनका कहना है कि कोई गलत काम करने से बेहतर था कि वह उस शो को कर लें। उस पैसे से उन्होंने मुंबई में एक घर खरीदा। राखी ने बताया कि जहां शहनाज को शो के लिए 10 लाख रुपये ऑफर हुए हैं। वहीं मुझे तकरीबन डेढ़ करोड़ ऑफर हुए थे।