Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सुकरीगढ़ा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, शिक्षक प्रतिनिधि व दान दाता सदस्य का हुआ अनुमोदन

चितरपुर: जैक के निर्देशानुसार गुरुवार को सुकरीगढ़ा स्थित बालिका उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक ममता देवी, जैक प्रतिनिधि डॉ देवनाथ सिंह व प्राचार्य अरविंद स्वरूप मौजूद थे।

बैठक के दौरान शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में नरेश साहू व दान दाता प्रतिनिधि के रूप में छुन्नू साहू के नाम का अनुमोदन किया गया। इसकी रिपोर्ट शिक्षा सचिव के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद पूर्ण शासी  निकाय का गठन किया जाएगा। इसके अलावे विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर भी चर्चा किया गया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि विद्यालय के विकास को लेकर मैं  हर समय ततपर रहूंगी। ताकि यहां की छात्राओं को पढ़ाई को लेकर किसी तरह की समस्या न हो सके। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावे लक्षमण महतो, सुधीर मंगलेश,संजय प्रभाकर, बजरंग महतो, हीरालाल महतो, सतीश कुमार, मनोज झा आदि मौजूद थे।