Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Thappad की स्क्रीनिंग में दिल्ली हिंसा पर बोले अनुराग कश्यप, सॉरी कहने से सॉल्व होगी समस्या

नई दिल्ली। तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ इस शुक्रवार यानी 28 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। उससे पहले मंगलवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा, लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, लीड एक्टर पावेल गुलाटी समेत फिल्म के बाकी के स्टार्स भी पहुंचे। इस दौरान फिल्म डायेरक्टर अनुराग कश्यप भी टीम के साथ शामिल थे। स्क्रीनिंग में कुछ सवाल स्टार्स ने आपस में किए तो कुछ पत्रकारों ने  स्टार्स से किए। इस दौरान अनुराग से एक सवाल दिल्ली में हो रही हिंसा को लेकर किया, जिसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने गृह मंत्री का जिक्र कर दिया।

स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक जब अनुराग से दिल्ली में CAA समर्थकों और विरोधियों के बीच हो रही हिंसा पर सवाल किया तो निर्देशक ने कहा, ‘दुनिया में हमारी आधी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी अगर गृह मंत्री सॉरी बोल दें तो… कितनी प्रॉब्लम सॉल्व हो जाएंगी’। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप CAA को लेकर पहले भी कई बार सरकार के ऊपर निशाना साध चुके हैं। कुछ दिन पहले अनुराग शाहीन बाग प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने दिल्ली में आए थे।

थप्पड़ की बात करें तो फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में तापसी एक शादीशुदा लड़की का किरदार निभा रही हैं जिसका पति उसे पार्टी में थप्पड़ मार देता है और यहां से तापसी की दुनिया उथल पुथल हो जाती हैं। अब उस थप्पड़ की गूंज दर्शकों के कानों तक पहुंचेगी या नहीं ये तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चेलगा।