Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

धनबाद नगर निगम के फाइलों को खंगाल रहा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अधिकारियों और कर्मचारियों के होश फाख्ता

धनबाद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( Anti Corruption Bureau) की टीम धनबाद नगर निगम में फाइलों को खंगाल रही है। बुधवार सुबह ACB की एक टीम धनबाद नगर निगम कार्यालय पहुंची। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से जांच के लिए विकास कार्यों की फाइलों की मांग की। इसके बाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ACB के अधिकारी धनबाद नगर निगम कार्यालय में बैठकर फाइलों को खंगाल रहे हैं। एक-एक फाइलों की जांच की जा रही है। जांच में गडबड़ी मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। धनबाद नगर निगम कार्यालय में एसीबी की कार्रवाई को लेकर डीएमसी के अधिकारी और कर्मचारी सकते में हैं। नगर निगम के तमाम छोटे-बड़े अधिकारी मामला जानने में जुट गए हैं। जांच में टीम रांची एसीबी के अधिकारी शामिल हैं। जांट टीम का नेतृत्व ACB के डीएसपी एम रहमान कर रहे हैं।

झारखंड सरकार को धनबाद और रांची नगर निगम में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है। इसी बाद फाइलों की जांच की जा रही है। झारखंड में सरकार बदली है। भाजपा सरकार जाने के बाद झामुमो की सरकार बनी है। इस जांच को राज्य में सत्ता बदलाव के नजरिए से भी देखा जा रहा है। हेमंत सरकार को सूचना मिली है कि धनबाद के साथ ही रांची नगर निगम में बड़े पैमान पर गड़बड़ी हुई है। न सिर्फ बड़े-बड़े बल्कि छोटे-छोटे कार्यों ंमें भी अनियमितता बरती गई है। इसके बाद बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

एसीबी सूत्रों ने बताया कि फिलहाल विकास कार्यों की फाइलें जांच की जा रही हैं। गडबड़ी पाए जाने पर आने की कार्रवाई की जाएगी।