Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 13 खत्म होने के बाद शेफाली जरीवाला ने बताया पारस और माहिरा के रिश्ते का सच

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13′ की एक्स कंटेस्टेंट्स शेफाली जरीवाला ने पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की खास दोस्ती को लेकर एक बयान दिया है। शो के दौरान पारस और माहिरा की दोस्ती के काफी चर्चे रहे थे। घर में दोनों के बीच नजदीकियां भी देखी गईं जिन्हें लेकर उन्हें कभी सलमान ने टोका तो कभी पारस की मां ने, लेकिन दोनों हमेशा इस बात को नकारते रहे कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ और भी है।

अब बिग बॉस के खत्म होने के बाद घर में मेंबर रह चुकी हैं शेफाली ने इस पर बयान दिया है। शेफाली से जब पारस के नए शो ‘मुझसे शादी करोगे’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वो सब एडल्ट हैं। मैं उनके करियर मूव पर कमेंट करने वाली कोई नहीं होती, और न ही मैं इस तरह का कोई स्टैप उठाने वाली हूं। इसलिए ये सवाल उन्हीं से किया जाए। उन दोनों के बीच मैंने कभी भी रोमांटिक कनेक्शन नहीं देखा। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं’।

उनकी और पारस के दोस्ती को लेकर शेफाली ने कहा, ‘मेरे और पारस के बीच ऐसा कोई अनबन वाला रिश्ता नहीं है। हालांकि उसने भी मुझसे कुछ गलत बातें कही थीं लेकिन जब उसने और उसकी मां ने मुझसे माफी मांग ली तो मैंने भी उन चीज़ों को इग्नोर कर दिया। अब हमारे बीच शानदार देवर भाभी वाला रिश्ता है’।

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ खत्म होने के बाद कलर्स पर पारस का नया शो शुरू हो चुका है जिसमें उनका स्वंयवर कराया जाएगा। पारस के शो के नाम है ‘मुझसे शादी करोगे’। इस शो में कुछ लड़कियां पारस से शादी करने के लिए आई हैं जिनमें से एक लड़की को पारस अपनी दुल्हनियां चुनेंगे और उनसे शादी करेंगे।

आकांक्षा से हुआ ब्रेकअप :

बिग बॉस के दौरान पारस ने कई बार इस बात का जिक्र किया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा से अलग होना चाहते हैं पर उनकी जिद की वजह से हो नहीं पा रहे हैं। लेकिन शो से बाहर आने के बाद आखिरकार उन्होंने आकांक्षा से ब्रेकअप कर ही लिया। पारस ने कहा आकांक्षा उनसे बहुत प्यार करती है, लेकिन उन्हें मीडिया के सामने ये साबित करने की जरूरत नहीं थी। अब वो इस बात को लेकर बहुत क्लियर हैं कि उनका और आकांक्षा का कोई भविष्य नहीं है।