Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

भाजपा का भूत’ भगाएंगे बाबूलाल मरांडी, हाथों-हाथ ले रहे भाजपाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने 17 फरवरी, 2020 को झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए थे।

धनबाद। झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपने पुराने घर भाजपा में लाैटते ही पूरे फार्म में नजर आ रहे हैं। भाजपा ने अभी मरांडी को झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता घोषित नहीं किया है लेकिन उसी भूमिका में नजर आ रहे हैं। पाैने दो माह पुरानी झामुमो गठबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। इससे भाजपाई भी उत्साहित हैं। दो माह पहले झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में हारकर सत्ता से बाहर होने वाले भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी काफी उम्मीद है। बाबूलाल ने भी इशारे ही इशारे में कह दिया है कि भाजपा को जो भूत पकड़ा है उसे भगाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने 17 फरवरी, 2020 को झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए थे। इस दाैरान मरांडी ने एक वाकया सुनाई। कहा-मेरे भाजपा में शामिल होने की तैयारी की खबर के बाद दुमका कॉलेज के कुछ लड़के आए थे। वे पूछ रहे थे कि हम लोगों का क्या होगा ? उनके मन में CAA-NRC और भाजपा की नीतियों को लेकर तरह-तरह की शंकाएं थीं। मरांडी ने कहा-मैंने समझाया। शरारत में गांव के किसी पेड़ पर भूत की खबर फैला दी जाती है। इसके बाद उस पेड़ के पास से गुजरते समय लोगों के मन में भूत का डर सताने लगता है। लोग उस पेड़ के पास से जाना बंद कर देते हैं। हाालंकि पेड़ पर भूत होता नहीं है। यह धारणा बना दी जाती है कि पड़े पर भूत है। भाजपा के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। मैंने लड़कों को समझाया तो वे संतुष्ट हो गए। अब बाबूलाल झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के बीच जो भ्रांतियां फैलाई गई है उसे दूर करेंगे।

बाबूलाल के साथ ही भाजपा में शामिल हुए दुमका के पिंटू अग्रवाल कहते हैं-बाबूलाल को झारखंड की जनता बहुत ही सम्मान की दृष्टि से देखती है। झारखंड बनाने में बाबूलाल का बड़ा ही योगदान रहा है। वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दाैरान भाजपा के खिलाफ झारखंड के गांवों में भ्रांतियां फैलाई गई। बाबूलाल का झारखंड के सभी वर्ग चाहे आदिवासी हों या मूलवासी, अल्पसंख्यक हों या कोई और सबको समझाने में सक्षम में हैं। वे लोगों के बीच जाकर भाजपा के प्रति जो गलत धारणा बनाई जा रही है उसे दूर करेंगे।

दूसरी तरफ झारखंड में भाजपा का चेहरा बनने के बाद बाबूलाल को भाजपाई हाथों-हाथ ले रहे हैं। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने बाबूलाल से मुलाकात की। उनसे धनबाद आने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द धनबाद आने का आश्वासन दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान दिया है उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं। जल्द ही राज्य के सभी जिलों का दौरा करूंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा। बाबूलाल से मिलने वालों में धनबाद जिला महामंत्री संजय झा, कृष्णा अग्रवाल आदि शामिल थे।