Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

भाजपा विधायक ढुलू पर कसा शिकंंजा; पुलिस ने घर घेरा तो चकमा देकर फरार, चार समर्थक गिरफ्तार

धनबाद जिले के बाघमारा से विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में वारंट निर्गत है।

धनबाद। झारखंड में सत्ता बदलने के बाद भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न मामले में विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह पुलिस ने चिटाही स्थित उनके घर को घेरा। हालांकि विधायक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके आवास से भाजयुमो के कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, अजय साव और विट्टू चौहान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धनबाद जिले के बाघमारा से विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में वारंट निर्गत है। चिटाही के सुरेश महतो ने लोकसभा चुनाव के समय विधायक ढुलू पर मारपीट करने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके साथ ही विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178/ 19 दर्ज है। इन मामलों को लेकर विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी किशोर काैशल के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के चिटाही में ढुलू महतो के घर को घेरा। तलाशी ली गई। तलाशी में विधायक नहीं मिले।

महिलाओं को ढाल बनाकर फरार 

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस ने विधायक के चिटाही स्थित घर को घेरा। दर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया तो नहीं खुला। घर के बाहर स्थित तालाब में सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं स्नान कर रही थीं। महिलाएं पुलिस के विरोध में खड़ी हो गईं। उनका कहना था कि हम लोग तालाब में स्नान कर रहे हैं। पुलिस यहां से चली जाए। पुलिस को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसी बीच ढुलू महतो चकमा देकर फरार हो गए। चर्चा यह भी है कि ढुलू को पुलिस छापेमारी की पहले की भनक लग गई थी। वह आधी रात को ही घर से निकल लिए।

ANI

@ANI

Jharkhand: Police today raided the residence of BJP MLA Dulu Mahato, in Dhanbad in connection with cases of land acquisition, Arms Act and molestation. SSP Dhanbad says, “He managed to escape. 4 of his supporters arrested. Raids being held at several places to arrest him.”

44 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

विधायक भाग सकते झारखंड से बाहर 

धनबाद पुलिस द्वारा बुधवार तड़के विधायक के घर की तलाशी ली गई। घर में विधायक नहीं मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विधायक घर से निकल चुके थे। इसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा डीआइजी, बोकारो को सूचना दी गई। डीआइजी कार्यालय से तुरंत बोकारो-रांची मार्ग पर विधायक की तलाशी करने के लिए वायरलेस संदेश जारी किया गया। इसके बाद बोकारो पुलिस सक्रिय हो गई। धनबाद से रांची रोड पर वाहनों को रोक विधायक ढुलू की खोज की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि विधायक रांची से प्लेन पकड़कर दूसरे राज्य में भाग सकते हैं।

जमीन कब्जा करने के मामले में विधायक ढुलू महतो के खिलाफ वारंट निर्गत है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चिटाही स्थित उनके घर में छापेमारी की गई। विधायक नहीं मिले। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

-काैशल किशोर, एसएसपी, धनबाद