Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

CAA protest: यहां की मुस्लिम महिलाओं ने इजाद किया विरोध का नया तरीका, खोल रहीं रोजा

अभी रमजान का महीना नहीं है। रमजान में रोजा रखा जाता है। सोमवार को सबका ध्यान खींचने के लिए धरनास्थल पर महिलाओं ने रोजा रखा।

कुमारधुबी। CCA के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में जारी महिलाओं के धरना-प्रदर्शन से प्रभावित होकर धनबाद के मुस्लिम बहुल शिवलीबाड़ी में भी महिलाएं धरना दे रही हैं। अब धरना के दाैरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का नए तरीकों से विरोध किया जा रहा है। धरना स्थान पर ही महिलाएं रोजा खोल रहीं हैं।

CAA के विरोध में शिवलीबाड़ी में धनबाद जिला प्रशासन ने तीन दिन धरना की अनुमति दी थी। इसके बाद भी धरना पर बैठे लोग नहीं उठे। प्रशासन ने चेतावनी दी तो पांच दिन की अनुमति मांगी। इसके बाद आंदोलनकारियों ने महिलाओं को आगे कर दिया। धरना एक पखवारा से जारी है। अब प्रशासन के लोग भी धरना की सुध नहीं ले रहे हैं। दूसरी तरफ धरना स्थल पर नए-नए तरीकों से सरकार का विरोध किया जा रहा है।

अभी रमजान का महीना नहीं है। रमजान में रोजा रखा जाता है। सोमवार को सबका ध्यान खींचने के लिए धरनास्थल पर महिलाओं ने रोजा रखा। धरनास्थल पर ही महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी रोजा खोला। धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि देश में अमन शांति तथा भाईचारा कायम रहे, इसके लिए हमने रोजा रखा है। देश आज जिस विकट स्थिति से गुजर रहा है, ऐसे में हम सभी लोगों को संयम बरतने की आवश्यकता है। हम देश की अखंडता पर किसी की नजर लगने नहीं देंगे। हमसब एक थे एक ही रहेंगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।