Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आसिम को हराकर बिग बाॅस 13 के विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला, ट्रॉफी के साथ जीती 50 लाख प्राइज मनी

20 हफ्तों तक चले बिग बॉस के इस 13वें सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई बार कंटेस्टेंट अपना टैंपर खो गए।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो ‘बिग बॉस 13’ कई मायनों से खास रहा। टेढ़ा सीजन होने के कारण यह शो  पिछले सारे सीजन के मुकाबले ज्यादा लंबा चला। कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की का जोश पहले ही दिन से देखने को मिला था। सभी ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया।

शो कई हफ्तों तक टीआरपी में टॉप 1 में रहा।लंबे इंतजार के बाद ये नतीजा भी आ गया है। 140 दिन का सफर तय करने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला इश सीजन के विनर बने। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला दर्शकों की शुरू से ही पहली पसंद रहे थे।

सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये प्राइज़ मनी के साथ ट्रॉफी भी दी गई। शो के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल मुकाबले में थे।

बता दें कि 20 हफ्तों तक चले बिग बॉस के इस 13वें सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई बार कंटेस्टेंट अपना टैंपर खो गए। बात लड़ाई-झगड़े से मार-पीट तक भी पहुंची।