Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

IMA में पद की राजनीति में डॉक्टरों की नहीं रुचि, 21 पदों के लिए 15 ही दावेदार, सभी की निर्विरोध जीत तय

चुनाव में डॉक्टरों की दिलचस्पी नहीं लेने के पीछे कई कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोग मतभेद बता रहे हैं.

धनबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की धनबाद जिला कमेटी के चुनाव में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध जीत तय है। नामांकन की अवधि समाप्त के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए डॉ. बीके सिंह, सचिव पद के लिए डॉ. सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश इंदर सिंह, पांच उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मेजर चंदन, डॉ. डीके सिन्हा, डॉॅ. उमेश प्रसाद, डॉॅ. प्रणय पूर्वे व डॉ. डीएन गुप्ता, पांच संयुक्त सचिव पद के लिए डॉ. सीएस सुमन, डॉ जिम्मी अभिषेक, डॉ. झुलन मुखर्जी, डॉ. अमीज परवेज व डॉ. मनीष कुमार व पांच कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए सिर्फ दो दावेदारों डॉ सैयद मासूम आलम व डॉॅ. श्याम ओझा ने नामांकन दाखिल किया था। अब सभी की जीत निर्विरोध तय है।

डॉ बीके सिंह दूसरी बार अध्यक्ष, डॉ सुशील कुमार तीसरी बार सचिव 

आइएमए धनबाद की नई कमेटी में कोषाध्यक्ष पद पर राकेश इंदर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डीके सिन्हा व डॉ उमेश प्रसाद व संयुक्त सचिव पद पर डॉ. सीएस सुमन व डॉ. आमीर परवेज नए चेहरे होंगे। वहीं अध्यक्ष पद पर डॉ. बीके सिंह दूसरी बार तो सचिव पद के लिए डॉ. सुशील ने लगातार तीसरी बनेंगे।

मतभेद या डॉक्टर नहीं देना चाह रहे समय 

चुनाव में डॉक्टरों की दिलचस्पी नहीं लेने के पीछे कई कयास लगाये जा रहे हैं। कुछ लोग मतभेद बता रहे हैं, तो कोई गुटबाजी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एके सिंह बताते हैं कि धनबाद के डॉक्टरों को पुरानी कमेटी पर पूरा भरोसा है। ऐसे में इन लोगों पर आस्था फिर से जताया है। कमेटी हमेशा से डॉक्टरों के लिए आवाज उठाती रही है। आइएमए नेशनल की ओर से देश भर में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से यह कमेटी सम्मनित भी हुई है। आठ से 10 फरवरी नामांकन की तारीख थी। अब 15 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 16 को सभी की जीत की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. एचके सिंह ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद आगे घोषणा की जाएगी। कुल 21 पदों के लिए 15 ने नामांकन कराया था।