Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जिला जज ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ किया दुर्व्‍यवहार, विरोध में कार्य बहिष्‍कार

इधर उक्त घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पलामू के प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पलामू। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के प्रभारी प्रधान जिला जज ने पलामू जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है। बताया जाता है कि पलामू जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद नेहरू व पलामू के प्रभारी प्रधान जिला जज प्रथम पंकज कुमार के साथ शनिवार को हाथापाई हुई। नेहरू का कहना है कि जज ने पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के बरामदे में कॉलर पकड़ कर उनके साथ मारपीट की।

इधर उक्त घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पलामू के प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेहरू ने बताया कि वह तत्काल बैठक कर प्रस्ताव पारित करेंगे। इसके बाद प्रभारी प्रधान जिला जज पंकज कुमार के खिलाफ शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय में घटना के खिलाफ अधिवक्ता आक्रोशित हैं। अधिवक्‍ताओं ने न्यायिक कार्य का  बहिष्कार कर दिया है। धरना पर बैठने वाले हैं।