Logo
ब्रेकिंग
मां छिन्नमस्तीका मंदिर रजरप्पा में आगामी 30 सितंबर को होगा भव्य गंगा आरती l भैंस ने खाई फसल, ग्वाले को बनाया बंध'क नमामि गंगे योजना अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत श्रमदान एवं नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन* जारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व सांसद जयंत सिन्हा जी को दिया ... Mla मनीष जयसवाल ने कहा सारे चो'र मिलकर ज़ब एक होजाए तो समझें राजा अच्छा काम कर रहा है समाजसेवी निशि पांडे ने आखिर क्यूँ छोड़ा आजसू पार्टी? समाजसेवी निशि पांडे को नेहरू रोड गणपति पूजा समिति द्वारा किया गया सम्मानित Women Reservation Bill: लोकसभा में पेश किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम AJSU PARTY से समाजसेवी निशि पांडे का इस्तीफा धनबाद बम कांड मुख्य आरोपी गुड़िया देवी रामगढ़ से गिरफ्तार

पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दीवार गिरा, एक की मौत

इसी बीच दीवार गिर गई। मृतक मजदूर की पहचान पिंटू राम के रूप में हुई है।

पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण के दौरान  बुधवार को दीवार गिर गई। इसमें एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना में कई अन्‍य मजदूर घायल हैा। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही बचाव के लिए टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच दीवार गिर गई। मृतक मजदूर की पहचान पिंटू राम के रूप में हुई है। वह पलामू जिला अंतर्गत उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का निवासी था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

nanhe kadam hide