Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 13 Finale से कुछ घंटों पहले खत्म हो गया आरती सिहं का सफर, शो से बाहर होने की चर्चा

स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक, हर सीजन की तरह इस सीजन में भी ‘बिग बॉस’ के घर में पैसों का बैग लाया गया

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ का फिनाले होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। उससे पहले शो से जुड़ी कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल में खबर आई कि संस्कारी ब्वॉय पारस छाबड़ा शो से बाहर हो गए हैं। 10 लाख रुपए लेकर पारस ने इस शो से जाने का फैसला किया है। अब खबर ये आ रही है कि आरती सिंह भी शो से बाहर हो गई हैं।

हालांकि ऑनएयर अभी ऐसा कुछ दिखाया नहीं गया है, लेकिन शो के बारे में सबसे सटीक जानकारी देने वाले कुछ फैन पेज की मानें तो आरती शो से बाहर हो गई हैं और मुकाबला आसिम, सिद्धार्थ, शहनाज़ और रश्मि देसाई के बीच होगा।

ऐसे बाहर हुए पारस छाबड़ा :

स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के मुताबिक, हर सीजन की तरह इस सीजन में भी ‘बिग बॉस’ के घर में पैसों का बैग लाया गया और सभी कंटेस्टेंट को मौका दिया गया कि वो ये रकम लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। सभी ने वो रकम लेने से इनकार दिया, लेकिन पारस छाबड़ा ने पैसे लेकर शो से जाने का फैसला लिया। यानी ‘बिग बॉस’ द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये के साथ पारस फिनाले से पहले ही बाहर हो गए हैं। और पारस के बाद अब आरती के बाहर होने की खबर है यानी अब मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, रश्मि देसाई, शहनाज़ कौर गिल के बीच होगा। देखते हैं इन चार कंटेस्टेंट्स में से कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर ट्रॉफी लेकर जाएगा।

कैसा रहा आरती का सफर :

फिनाले से पहले बिग बॉस हाउस में हर कंटेस्टेंट को उनका सफर दिखाया गया। घर में कदम रखने से लेकर फिनाले तक पहुंचने वाले इस सफर को देखकर हर कंटेस्टेंट इमोशनल हो गया। इन वीडियोज में आरती सिंह भी वीडियो चलाया गया जिसमें दिखाया गया कि गोविंदा की भांजी और कृष्ण अभिषेक के नाम से पहचाने जानी वाली आरती अब बिग बॉस केे जरिए अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। यहे सब देखकर आरती फूट फूटकर रोने लगीं।