Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शहनाज गिल के पिता ने की नए शो की निंदा, कहा, ‘चैनल उनकी बेटी को कैटरीना कैफ के बजाय, राखी सावंत बना रहा है!’

शहनाज के पिता ने देसी मार्टिनी को बताया कि उन्हें लगता है कि आगामी शो बिग बॉस का ही अगला भाग है

नई दिल्लीl बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज़ गिल के पिता ने कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की वेडिंग रियलिटी शो को अपनी स्वीकृति नहीं दी है, जिसका टाइटल ‘मुझसे शादी करोगी’ है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और शहनाज गिल का अगला वेडिंग रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का पहला प्रोमो जारी करने के बाद शहनाज के पिता ने कहा है कि वह शो को प्रसारित नहीं होने देंगे।

शहनाज के पिता ने देसी मार्टिनी को बताया कि उन्हें लगता है कि आगामी शो बिग बॉस का ही अगला भाग है और यह कि उनकी बेटी के करियर को प्रभावित कर सकता है। शहनाज़ बिग बॉस की फाइनलिस्ट में से एक हैं, जो शनिवार को खत्म होने वाला है। मुझसे शादी करोगे 17 फरवरी को प्रीमियर होनेवाला है। शहनाज के पिता ने कहा है कि वह कलर्स टीवी के साथ मिलकर बात करेंगे और अगर चैनल नहीं मानता है तो वह राजनेताओं की मदद लेंगे।

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी बेटी को शादी पर आधारित शो करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो मैं शिवसेना की मदद लूंगा।’ इस बारे में बताते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘सना की छवि कटरीना कैफ की बनाने के बजाय, वे राखी सावंत की तरह उनकी छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘यह समस्या जानबूझकर की गई है क्योंकि वे जानते थे कि मेरी बेटी के बहुत अधिक फैन्स है और वह बिग बॉस 13 के अन्य कंटेस्टेंट की तुलना में बहुत आगे है और वह शो जीतने की क्षमता रखती है।’

यह कहते हुए कि बिग बॉस में धांधली हुई है, शहनाज के पिता ने कहा, ‘उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया था कि स्वंयवर का प्रोमो बाहर आ जाए क्योंकि वे चाहते थे कि शहनाज को वोट देना बंद हो जाए और सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाया जा सकें। मेरी बेटी ने पूरे शो में बहुत मेहनत की है लेकिन अब उसे मुआवजे के रूप में सिर्फ 10 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। उसने बहुत मेहनत की है। कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं जिन्हें 2 करोड़ रुपये दिए गए है लेकिन उन्होंने शो में कुछ भी नहीं किया है। लेकिन मेरी बेटी को सिर्फ 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। जबकि उसने शो में बहुत कुछ किया है और अब वे सचमुच उसे पागल बना रहे हैं और उससे जो चाहे वो करवा सकते हैं।’