Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

CDS के साथ तीनों सेना के बीच बन पाएगा अच्छा तालमेल- आर्मी चीफ

मुख्य रूप से तीन प्रमुखों और त्रि-सेवा एकीकरण के बीच साझा किए गए व्यक्तिगत तालमेल के कारण हासिल किया गया.

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरावने ने गुरुवार को विश्वास जताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को मजबूती मिलेगी और भारत भविष्य में सभी चीज के लिए बेहतर तैयार हो पाएगा। जनरल नरवाने ने बताया कि 1971 के युद्ध के दौरान तीन सेवाओं ने तालमेल के साथ प्रदर्शन किया। तीन प्रमुखों के बीच साझा व्यक्तिगत तालमेल के कारण ही भारत ने पाकिस्तान पर एक निर्णायक जीत हासिल की।

उन्होंने 1971 के युद्ध में भारतीय सैन्य अभियान का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह एक आदर्श उदाहरण था कि तालमेल क्या आपको क्या हासिल करवा सकता है. जब आपके पास कम समय हो तो तब यह तालमेल आपकी मदद करता है। आपके उद्देश्य कम से कम समय में पूरे होते हैं। यह सैन्य कौशल की पराकाष्‍ठा है। लेकिन यह मुख्य रूप से तीन प्रमुखों और त्रि-सेवा एकीकरण के बीच साझा किए गए व्यक्तिगत तालमेल के कारण हासिल किया गया, यह मौका का मामला नहीं है। यह ऐसी चीज है जिसे संस्थागत बनाने की जरूरत है।’