Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्कूटी सवार युवती को बीच शहर में ट्रक ने लिया चपेटे में हुई मौ’ त l

यूनिटी स्मार्ट फाइनेंस कंपनी में करती थी काम l ड्यूटी पर जा रही थी कुम्हार टोली l

हजारीबाग के बीच शहर में ग्वाल टोली चौक के पास जाकिर हुसैन रोड में एक ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवती को अपने चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई तत्काल उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक मौत के बाद सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कस्टडी में ले लिया है। मृतिका पूर्णिमा कुमारी अपने स्कूटी से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैहरी स्थित अपने घर से कुम्हार टोली जा रही थी। वह कुम्हार टोली में संचालित फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। जहां ड्यूटी पर जा रही थी। यह कंपनी कुम्हार टोली के बिंदेश्वरी पाथ में संचालित है।

घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक ने युवती के स्कूटी में सामने से टक्कर मार दिया। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि लड़की अपने घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैहरी से कुम्हार टोली चौक स्थित कंपनी यूनिटी स्मार्ट फाइनेंस में हर दिन की भांति जा रही थी, और एकाएक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया । पुलिस के द्वारा युवती को इलाज हेतु शेख भिखारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई और ट्रक को सदर थाने में कस्टडी में ले लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।
हजारीबाग से सोनू केसरी की रिपोर्ट l