Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो लाखों कमाओ, बिहार में इस कां’ड से हिल गई पुलिस

निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ l
ठीक सुना आपने निसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के एवज में आपको मिलेगा लाखो रूपये l बस आपको उसके लिए कुछ रजिस्ट्रेशन की कागजी प्रक्रिया से गुजरना होगा l
तो आपके पास भी ऐसा फोन कॉल आ सकता हैं और आप भी इन साइबर अपराधियों के ठगी के शिकार हो सकते हैं l तो आप सतर्क हो जाएं सावधान हो l क्युकी ऐसे ही जालसाज साइबर क्राइम के ठगों की टीम को बिहार पुलिस ने धर दबोचा है l यह साइबर ठग सोशल साइट का सहारा लेकर लोगों को मोटे रकम का लालच देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसा वसूलने का काम कर रहे थे l इस सिंडिकेट का जाल पूरे देश में फैला हैं l हालांकि बिहार पुलिस कि स्पेशल टीम ने इनका भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को अरेस्ट कर लिया हैं l
ये बिहार के नवादा से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने ऐसे साइबर अपराधियों को पकड़ा है, जो लोगों को ये ऑफर देते थे कि उन्हें महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है और इसके बदले उन्हें लाखों रुपये दिए जाएंगे. इस सिंडिकेट का जाल पूरे देश में फैला है. जानकारी के अनुसार, नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान मौके से 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 9 मोबाइल और 1 प्रिंटर मिला है.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी All India pregnant job (Baby birth service) के नाम पर पैसों का लालच देते थे और लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. दरअसल, पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने छापा मार दिया.
ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (शिशु जन्म सेवा) नाम का यह ग्रुप लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा था. ठगों ने पुरुषों को इस बारे में बताकर उन्हें फंसाया, इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले.

आप जानले ये पुरुषों को किस तरह की बातों में फंसाकर ठगी करते थे l

ठगों ने पुरुषों से कहा कि बेबी बर्थ सर्विस में आपको निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करना होगा, इसके लिए आपको बड़ी रकम मिलेगी. इस तरह की बातों में फंसाने के बाद पुरुषों से शुरू में ₹799 रुपये लिए गए. इसके बाद उनसे सिक्योरिटी मनी की मांग की गई. यह राशि 5 हजार से 20 हजार रुपये के बीच मांगी जाती थी.

नवादा पुलिस की एसआईटी ने मुन्ना कुमार नाम के व्यक्ति के यहां छापा मारा. पुलिस का कहना है कि मुन्ना ही इस पूरे सिंडिकेट का सरगना है. पुलिस ने इस रैकेट के आठ लोगों को पकड़ लिया है, वहीं दर्जनों आरोपी मौके से भाग निकले.
इस मामले में डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि ये साइबर सिंडिकेट पूरे देश में फैला हुआ है. गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ स्मार्टफोन और एक प्रिंटर बरामद किया गया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
तो अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज या कॉल आए तो आप पुलिस को इसकी सूचना दें ना कि इनके झांसे में आकर अपने पैसे को गवा बैठे l