Logo
ब्रेकिंग
अमित शाह पहुंचे हजारीबाग बीएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को दिया सलामी। Hazaribagh ऐसा तालाब जहां डुबकी लगाते ही त्वचा रोग से मिलता हैं निजात कोयलानगरी में दिनदहाड़े गो' लीकांड l संतालपरगना में राजनीतिक हलचल तेज l बाबूलाल के बयान के बाद प्रदीप यादव का पलटवार प्रधानमंत्री मोदी ने किया देवघर एम्स के जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन l Bokaro विस्थापितों और वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के सुरक्षा कर्मियों के बीच झ'ड़प के बाद ला'ठी चार्ज। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल 8 जनवरी को रामगढ़ में होगा भव्य श्री महाकाल महोत्सव श्री गुरु नानक जयंती की भव्य शोभा यात्रा l 555वां प्रकाशोत्सव l Prakash Parv in Ramgarh  छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला पकड़ा तूल सियासी गतिरोध हूआ तेज

जारीबाग की महिलाओं ने नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री जी व सांसद जयंत सिन्हा जी को दिया आभार

सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने 22 सितम्बर को हज़ारीबाग स्थित अटल भवन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नारी-शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से महिलाएं बेहद खुश हैं। इस बैठक में इस अधिनियम समेत अनेक संगठनात्मक व निजी विषयों पर चर्चा की गयी।

महिलाओं ने इस ऐतिहासिक निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व अपने सांसद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम बेहद प्रसन्न हैं कि जयंत सिन्हा ने अपना मत देकर इस अधिनियम को और मज़बूती प्रदान की। हज़ारीबाग लोकसभा की महिलाओं को अपने सांसद पर गर्व है।

इसके साथ ही महिला कार्यकर्ताओं ने जयंत सिन्हा को लगातार पांचवीं बार लोकसभा की वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि जयंत सिन्हा ने अपनी मेहनत से देश व दुनिया में हज़ारीबाग को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि हर क्षेत्रवासी के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार नारी सशक्तिकरण को निरंतर बढ़ावा दे रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसका प्रमाण है। मुझे मेरी बहनों से संवाद कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हज़ारीबाग के विकास को गति देने में महिला मोर्चा की बहनें अहम योगदान दे रहीं हैं। इन सभी के साथ व सहयोग से मैं हज़ारीबाग लोकसभा के बहुमुखी विकास के लिए कार्यरत हूँ