Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

टमाटर से लदी ट्रक घाटी में पलटी, लोग लूटने पहुंचे, लेकिन पुलिस कि तत्परता से टमाटर लूटने से बचा

सड़कों पर बिखरा दो सौ रुपए किलो वाला टमाटर, चरही घाटी में टमाटर लदा वाहन पलटा, तो लूटने पहुंच गए लोग, हालांकि हमेशा देर से आने के लिए मशहूर हमारी पुलिस इस बार तत्परता से घटनास्थल पर पहुंच गई और  टमाटर को लूटने से रोक लियाl  हमारे थालियां से गायब होती डेढ़ सौ से दो सौ रुपए बिकने वाला टमाटर आज सड़कों पर बिखर गया। चरही और आस-पास के लोग टमाटर के वाहन पलटने की खबर सुनकर चरही घाटी पहुंचे। टमाटर महंगा होने के कारण लोगों में टमाटर साथ लाने की चाहत बेतहाशा दिख रही थी। लेकिन तब तक चरही पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों के मंसूबे पर पानी फिर गया।

अब जाने क्या है पूरी कहानी
दरअसल चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी के मोड़ के पास टमाटर से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। एनएच पर वाहन में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गए। टमाटर लदा वाहन बिहार से रांची जा रहा था। संयोग अच्छा रहा कि वाहन के चालक और टमाटर का व्यापारी बाल-बाल बच गए। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गयी। सड़क पर टमाटर बिखरा देख सड़क पर चलने वाले लोग लूटने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तब तक चरही थाने की पुलिस पहुंच गयी और लोग टमाटर पर हाथ साफ नहीं कर पाए।ये टमाटर लदा पिक अप वाहन नार्थ बिहार कि ओर से टमाटर का कैरेट लादकर रांची जा रहा था। वाहन के पलटने से कुछ घण्टों तक सड़क का एक लेन जाम हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर बिखरे हुए टमाटर को एकत्रित कर किनारे कराई। पलटे हुए वाहन को क्रेन के माध्यम से उठाया गया। तब कहीं आवागमन सामान्य हो पाया। पुलिस की देख-रेख में टमाटर को दूसरे वाहन पर लोडकर गंतव्य स्थान के लिए भेज दिया गया और ऐसे हमारी पुलिस की तत्परता से लूटने से बच गया टमाटर l