Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्टेज पर वरमाला लिए खड़ा रह गया दूल्हा, प्रेमी ने भर दी मांग, बिना दुल्हन के लौटी बारात

झारखंड के हजारीबाग में बैंड बाजा के साथ पहुंची बारात देखती ही रह गई. प्रेमी ने बारातियों के सामने ही स्टेज पर अपनी प्रेमिका की मांग भर दी. आखिरकार अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया.

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में बैंड बाजा के साथ पहुंची बारात देखती ही रह गई. प्रेमी ने बारातियों के सामने ही स्टेज पर अपनी प्रेमिका की मांग भर दी. आखिरकार अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया. बता दें कि मामला हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव के बेरीटांड़ मोहल्ले में हो रही शादी का है. यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बैंड बाजा के साथ पहुंची बारात

जानकारी के मुताबिक, खूटरा बेरीबंड के बुधन राम की बेटी प्रीति कुमारी की शादी कटकमदाग प्रखंड के बनहे गांव निवासी सागर कुमार के साथ होनी थी. जिसके लिए दूल्हा सागर कुमार बारात लेकर दुल्हन प्रीति के घर पहुंचा. दुल्हन के पिता बुधन राम ने बताया कि रात्रि करीब में जैसे ही बराती पहुंचे. प्रीति के कथित प्रेमी अपने तीन दोस्तों के साथ वरमाला स्टेज के समीप आ कर धमकाने लगा.

स्टेज पर प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, नाश्ते के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. दूल्हा- दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला डाल कर मिठाई खिलाने की रस्म कर रहे थे. इसी दौरान प्रीति का प्रेमी सनी कुमार अचानक स्टेज पर पहुंचा और भरी भीड़ में प्रीति की मांग में सिंदूर भर दिया. जिसके बाद बराती और शराबियों के बीच भगदड़ मच गई. देखते ही देखते अफरा तफरी का आलम उत्पन्न हो गया. इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई. बाद में घर वालों ने कथित प्रेमी सनी को पकड़ लिया और दूल्हा को बिना दुल्हन के ही बैरंग बाराती सहित वापस लौटना पड़ा.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ बुधन राम के घर इकट्ठा हो गई. लोगों ने कथित प्रेमी सनी को कब्जे में ले लिया और जनप्रतिनिधियों के सामने बातचीत के बाद प्रीति और सनी की शादी करा दी गई. युवती के पिता ने बताया कि सनी बरही प्रखंड के कदवा गांव में अपनी नानी के घर रहता है. जहां पर छेड़खानी का आरोप लगने के बाद गांव वालों ने मारपीट कर भगा दिया. जिसके बाद वह अपने मां- बाप और भाई के साथ अपने जीजा आशिक राम और कुलदीप उर्फ बूटी राम के घर रहने लगा. इसी दौरान प्रीति और सनी के बीच प्रेम शुरू हो गया. जिसकी भनक मुझे नहीं थी.
प्रीती की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराना चाह रहा था, जिस कारण उसकी शादी बन्ना सागर के साथ तय किया था. बाद में जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में सनी और प्रीति की शादी करा कर भेज दिया गया. बहरहाल सनी प्रीति को अपने जीजा आशिक राम, कुलदीप राम, बहन प्रिया देवी और ममता देवी के घर में रखे हुए हैं. वह पिछले दो-तीन साल से बेरी टांड़ में रह रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है.