Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सांसद जयंत सिन्हा ने की भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से कि मुलाकात, विकास समेत विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर की चर्चा

हज़ारीबाग: सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी ने 5 अप्रैल 2023 को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में विकास, राजनीतिक व संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
श्री जयंत सिन्हा ने उनके समक्ष हज़ारीबाग लोकसभा में विशाल स्तर पर आयोजित की गयी सांसद खेल प्रतिस्पर्धा ‘अमृत ट्रॉफी’ की प्रति प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता ने खेल के क्षेत्र में इतिहास रचा। इसमें हज़ारीबाग लोकसभा की 300+ पंचायतों से लगभग 10 हज़ार खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने नड्डा जी को ‘सेवा का रिपोर्ट कार्ड’ भी प्रस्तुत किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा में चल रहे विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकर नड्डा जी को प्रसन्नता हुई।

श्री जे.पी. नड्डा जी ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में चल रहीं अक्षयपात्रा महा-रसोईघर, हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट व रेलवे लाइन समेत अन्य कई परियोजनाओं की सराहना की। उन्होंने हज़ारीबाग लोकसभा को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाये रखने हेतु श्री जयंत सिन्हा जी को शुभकामनायें दीं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से झारखण्ड के विकास व राजनीतिक मुद्दों पर भी लंबी चर्चा की। जेएमएम-कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यों से झारखण्ड वासी त्रस्त हैं। राज्य में भ्रष्ट्राचार व तुष्टिकरण आज चरम पर है। जनता बुनियादी सुविधाओं तक को तरस रही है। इन सभी मामलों पर नड्डा जी ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार झारखण्ड में विकास को गति देगी और अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएँ पहुंचाएगी।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मुझे श्री जे.पी. नड्डा जी से जो मार्गदर्शन मिला है, वो जनसेवा के मेरे संकल्प को नई ऊर्जा व मज़बूती देगा। झारखण्ड की जनता राज्य में अब भाजपा का विकासशील शासन चाहती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में झारखण्ड में 2024 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी।