Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुंडन मुहूर्त पर सैकड़ो बच्चों का हुआ चूल मुंडन

Rajrappa/News lens:मुंड़न मुहूर्त पर सोमवार को सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सैकड़ो बच्चों का चूल मुंडन किया गया। इस दौरान यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

श्रद्धालु अहले सुबह में ही मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर दामोदर भैरवी में स्नान ध्यान कर कतारबद्ध होकर पूजा के लिएखड़ा हो गए। अपनी बारी आने पर उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुंडन मुहूर्त के कारण चारो तरफ बच्चो की किलकारी ही गूंज रही थी। बच्चो को चूल संस्कार के कारण क्रंदन ही क्रंदन हो रही थी। इस दौरान यहां सैकड़ों बकरों की बलि भी दी गई। यहां झारखंड सहित बिहार, बंगाल, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ आदि राज्यो से लोग पहुंचे हुए थे। भीड़ को देखते हुए यहां रजरप्पा पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। स्वयं रजरप्पा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू सदबदल मौजूद थे। ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु अच्छी तरह से पूजा अर्चना कर सके।