Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डॉक्टर से पंगा लेना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो बेहद हास्यास्पद है, जो दिल को छू जाता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो दोस्त डेंटिस्ट के पास क्लिनिक पहुंचे हैं। पहले दोस्त की दांतों में कोई परेशानी है। वहीं, दूसरा दोस्त हौसला बढ़ाने के लिए गया है। वह यह बताना चाहता है कि अपनी दोस्ती सबसे अलग है। सुख-दुःख में हम साथ रहेंगे। पहला दोस्त भी बेहद खुश है। डॉक्टर उन्हें बैठने के लिए कहता है।

 

कुछ पल गुजरने के बाद डॉक्टर औजार की मदद से दांत देखने लगता है। तभी दूसरा लड़का भी झांकने लगता है। इस दौरान वह डॉक्टर के बेहद समीप हो जाता है। यह देख डॉक्टर रुक जाता है। तभी दूसरे लड़के को अहसास होता है कि वह गलत कर रहा है और वह फिर अपनी जगह पर बैठ जाता है। डॉक्टर दोबारा दांतों को देखने लगता है। उस समय भी दूसरे लड़का को तसल्ली नहीं मिलती है और वह फिर से डॉक्टर की काम में दखल देने लगता है। फिर डॉक्टर रुक जाता है और पहले लड़के को स्थानीय भाषा में मुंह खोलने के लिए कहता है।

यह सुन दूसरा लड़का तुरंत दोस्त की मुंह खोल देता है। यह देख डॉक्टर आश्चर्य में पड़ जाता है। इसके बावजूद डॉक्टर गुस्से में नहीं आता है। तभी दूसरा लड़का फिर से डॉक्टर के काम में दखल देने की कोशिश करने लगता है। यह देख डॉक्टर अपनी जगह पर बैठ जाता है। उस समय पहला लड़का इशारों में उसे ऐसा न करने की सलाह देता है। तभी डॉक्टर टूल किट के जरिए सांकेतिक भाषा में दूसरे लड़के के ध्यान की टेस्ट करता है। जब डॉक्टर यह समझ जाता है कि वह उसे काम नहीं करने देगा, तो थप्पड़ रसीद कर उसे क्लिनिक से भगा देता है। यह दृश्य देखने लायक है। पहला दोस्त देखता रह जाता है। वीडियो में डॉक्टर की भाषा से प्रतीत होता है कि वह फ्रेंच या रसियन बोल रहा है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जब आप अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ डॉक्टर के पास जाते हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बिल्ली की जमकर तारीफ की है।