Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बीते 24 घंटे में 89 हजार से ज्यादा केस मिले, 714 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं और 714 लोगों की मौत हो गई है।पिछले लगभग साढ़े छह महीने में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले 20 सितंबर को 92 हजार 605 मामले सामने आए थे। वहीं 21 अक्टूबर के बाद इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है।   इसके चलते एक्टिव केस बढ़कर छह लाख 58 हजार से ज्यादा हो गया है। बीते 24 घंटे में 44,202 लोग संक्रमण से ठीक हुए और इस दौरान कुल 10 लाख 46 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़  23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक  लाख 64 हजार  110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस  छह लाख  58 हजार 909 है। यह कुल मामले का 5.32 फीसद है। इसमें लगातार 24 दिनों से इजाफा जारी है। कुल अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर 93.36 फीसद  और डेथ रेट 1.32 फीसद है। देश में अब तक सात करोड़ 30 लाख 54 हजार  295 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कुल अब तक 24 करोड़  69 लाख 59 हजार 192 सैंपल टेस्ट हो गया है।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा हालात चिंताजनक हो गए हैं। बता दें कि 16 सितंबर, 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 मामले सामने आए थे। इसके बाद मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। पिछले 24 घंटे महाराष्ट्र में  481 लोगों की मौत हुई है। वहीं पंजाब में 57, छत्तीसगढ़ में 43, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 16, केरल और दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12, गुजरात में 11 और हरियाणा में 10 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 55,379 ,तमिलनाडु में 12,750 , कर्नाटक में 12,591, दिल्ली में 11,050, पश्चिम बंगाल में 10,335, उत्तर प्रदेश में 8,836, आंध्र प्रदेश में 7,225 और पंजाब में 6,983 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो गई है।