Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

व्हील चेयर पर ममता ने हिलाया चोटिल पैर, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हील चेयर (Wheel Chair) पर बैठीं हैं और जिस पैर में चोट लगी है उसे आराम से हिला रहीं हैं। साथ ही वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता बनर्जी चोटिल पैर के ऊपर अपना दूसरा पैर रखती हुई भी दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि जागरण ने वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है। वहीं, इंटरनेट मीडिया (Internet Media) पर इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

 यूजर्स का कहना है कि वाह क्या जादू है, टूटा पैर इतनी जल्दी ठीक हो गया। इंटरनेट मीडिया में ममता बनर्जी के वीडियो को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आ रही हैं। वाट्सऐप पर भी यह वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है खेला होच्छे (खेल हो रहा है)। इसे लेकर भाजपा नेता प्रणय राय ने भी अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया है।