Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एयर इंडिया को जल्द मिलेगा नया मालिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान, जून तक पूरी कर ली जाएगी प्रक्रिया

नई दिल्ली। देश की कई कंपनियां निजी हाथों में जा चुकी हैं। इस कड़ी में जल्द ही एयर इंडिया भी जल्द बिकने वाला है। माना जा रहा है कि एयर इंडिया का जल्द ही नया मालिक मिलेगा। इसके संकेत नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दे दिए हैं। एक बैठक में हरदीप पुरी ने कहा कि एअर इंडिया को जून के अंत तक नया मालिक मिल जाएगा। एक कार्यक्रम में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस साल मई में वित्तीय निविदा का चयन कर लिया जाएगा और जून में संभावित खरीदार की घोषणा कर दी जाएगी।

अपने ताजा बयान में पुरी ने बताया कि पिछली बैठक में सोमवार को यह निर्णय लिया गया था कि शॉर्टलिस्ट किए गए बोलीकर्ताओं (एयर इंडिया विनिवेश के लिए) को बता दिया गया है कि वह 64 दिनों के भीतर बोलीकर्ता में बता दिए जाएंगे।

जून तक होगी एयर इंडिया ब्रिकी

बैठक के बाद केंदीय मंत्री हरदीप सिह पुरी ने कहा कि सरकारी विमान के निजीकरण में कोविड काल के कारण देरी हो गई है। उन्होंने कहा कि, वित्तीय निविदा मंगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सरकार ने इस साल के अंत तक एअर इंडिया की बिक्री की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। जून में नए मालिकों का चुनाव होने के बाद 6 महीने में एअर इंडिया का प्रबंधन सौंप निजी दिया जाएगा।