Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हर दिन के साथ बढ़ रहे मामले, पिछले 24 घंटे में 62000 से अधिक संक्रमित

नई दिल्ली। देश में हर दिन के साथ कोरोना वायरस महामारी का खतरा और अधिक गहराता जा रहा है। इसी साल 2021 में भारत में मात्र आठ से नौ हजार संक्रमण के मामले रिकॉर्ड होते थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से कोविड की दूसरी लहर ने चिंता बढ़ा दी है। भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को 62000 से भी ज्यादा नए संक्रमित लोगों की जानकारी मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 62,258 नए मामले आए हैं। इनसे कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,19,08,910 तक जा पहुंची है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 291 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 1,61,240 हो गया है। वहीं, इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,647 है और अब तक 1,12,95,023 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, ‘भारत में शुक्रवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 23,97,69,553 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,64,915 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

इसके अलावा बताया गया कि देश में कुल 5,81,09,773 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि देश में टीकाकरण रफ्तार पकड़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में अब तक 2.5 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं, 84 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके हैं। अब रोजाना औसत 15 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा रही हैं।

बता दें कि भारत में दूसरी लहर के कारण कई राज्यों में बेहद सख्ती देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का है, वहां पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। महाराष्ट्र में 28 मार्च से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश में प्रतिबंधों का क्रम जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र समेत पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है।