Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चुनावी अभियान- आज बंगाल में भाजपा के दिग्गज करेंगे 12 रैलियां और पांच रोड शो

कोलकाता। विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान को लेकर बंगाल में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। गुरुवार को प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इसीलिए गुरुवार को भाजपा ने अपने पांच दिग्गज स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रचार किया तो बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच गए और अब एक ही दिन अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस चुनावी रैलियों का संबोधित करेंगे। वहीं पहली बार बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती भी सड़क पर उतरने जा रहे हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी चुनावी बैटिंग के लिए उतर रहे हैं।

अमित शाह जहां गुरुवार को जंगलहल चार रैलियां करेंगे और एक सांगठनिक बैठक करेंगे। शाह का सुबह 11.30 बजे पुरुलिया के बाघमुंडी, 1.10 बजे झाडग़्राम, 2.45 बजे तमलुक विधानसभा क्षेत्र के शांतिपुर, शाम 4.45 बजे बिष्णुपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे बिष्णुपुर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक करेंगे।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण चौबीस परगना जिले के जयनगर, हुगली के चंडीतल्ला और बांकुड़ा जिले के तेलडांगरा रैली करेंगे। उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व योगी आदित्यनाथ दक्षिण चौबीस परगना जिले के सागर, पूर्व मेदिनीपुर के चंद्रकोणा और नंदीग्राम विधानसभा में सभाओं को संबोधित करेंगे। नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी और भाजपा की ओर से सुवेंदु अधिकारी मैदान में है।

इधर भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती चुनाव प्रचार के लिए उतरने जा रहे हैं। वे गुरुवार को चार रोड शो करेंगे। तीन रोड शो बांकुड़ा और एक रोड शो झाडग़्राम में करेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली में दो जनसभाओं और बांकुड़ा में रोड शो करेंगे।

ममता और अभिषेक भी करेंगे नौ रैलियां व दो रोड शो

इधर मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी भी गुरुवार को पश्चिम मेदनीपुर जिले में दो और दक्षिण चौबीस परगना जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। वहीं उनका सांसद भतीजा अभिषेक बनर्जी भी दक्षिण चौबीस परगना जिले में चार रैलियां और एक रोड शो और पश्चिम मेदिनीपुर में दो रैलियां और पुरुलिया में एक रैली और एक रोड शो करेंगे।