Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भारत-पाकिस्तान सिंधु आयुक्तों के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के सिंधु आयोग के आयुक्तों की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। इस वार्षिक बैठक की शुरुआत मंगलवार को नई दिल्ली में हुई थी। दोनों देशों के सिंधु आयुक्तों के बीच लगभग ढाई साल बाद यह बातचीत हो रही है। सोमवार को पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था। सिंधु आयोग की पिछली बैठक 2018 में लाहौर में हुई थी।

मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान ने चेनाब नदी पर भारत की ओर से बनाए जा रहे हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई। इस दौरान भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस संधि के तहत अपने अधिकारों का संपूर्ण उपयोग करता रहेगा।

भारत की तरफ से इस बैठक में शामिल हुए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीके सक्सेना कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्रीय जल आयोग, केंद्रीय बिजली प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय जल विद्युत ऊर्जा निगम के सलाहकार भी शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह कर रहे हैं।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1960 में सिंधु जल समझौता हुआ था। इसके तहत सतलुज ब्यास एवं रावी नदी का पानी भारत को मिला जबकि सिंधु, झेलम एवं चेनाब का पानी पाकिस्तान को मिला।