Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पानीपत के एक घर में कई दिनों से निकल रहे थे कीड़े, खोदाई कराई तो निकले तीन नरकंकाल

पानीपत। पानीपत के बबैल रोड पर शिव नगर में एक घर में तीन कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। ये तीनों कंकाल एक महिला और दो बच्चों के हो सकते हैं। घर में एक जगह से लगातार कीड़े निकलते रहते थे। ये पता लगाने के लिए कि यहां कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। करीब तीन फीट पर ही एक कंकाल मिल गया। मजदूरों ने शोर मचाया। थोड़ी और खोदाई हुई तो वहां पर दो और कंकाल मिल गए।

आदेश कुमार ने ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उनका घर सड़क से काफी नीचे हो गया था। घर को ऊंचा उठवाने के लिए नवनिर्माण शुरू कराया गया। वैसे तो घर ऊंचा उठाने के लिए मलबा डाला जाता है। लेकिन घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया था। जब मकान का निर्माण कराया जाने लगाया तो यह पता लगाने के लिए कि यहां पर कीड़े क्यों निकलते हैं, वहां पर खोदाई कराई गई। आदेश का कहना है कि ऐसा इसलिए कराया ताकि भविष्य में वे कीड़ों से परेशान न हों। उन्हें क्या पता था कि यहां पर कंकाल होंगे। अगर पता होता तो मकान लेते ही नहीं।

पुलिस अमला पहुंचा
काम कर रहे मजदूरों और मिस्त्रियों ने पुलिस के कंट्रोल नंबर 100 पर काल कर दी। पहले तो संबंधित चौकी से पुलिस पहुंची। मामला गंभीर देख डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स अपनी टीम के साथ पहुंचे। पहले तो आदेश से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ढाई साल पहले मकान खरीदा था। इससे पहले भी मकान दो से तीन बार बिक चुका है। अब सभी मालिकों से पूछताछ की जाएगी।

पानीपत में पहले भी मिल चुका है कंकाल
पानीपत के विकास नगर में कुछ महीने पहले एक पुरुष का कंकाल मिला था। पुलिस ने जब पूछताछ और जांच की तो पता चला था कि पुरुष की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। उसका शव बाथरूम में दबा दिया था। घर का नवनिर्माण होने लगा तो कंकाल मिल गया। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया।