Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का चौथा फेज, 45 वर्ष से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को लगेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। कोविड-19 वैक्सीन का चौथा फेज आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस फेज में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोग वैक्सीन ले सकते हैं चाहे उन्हें कोई बीमारी हो या नहीं हो।  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से कोविड-19 वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील के साथ केंद्र सरकार के अहम फैसले की जानकारी दी।

लोगों से अपील-

केंद्रीय मंत्री ने बताया,’ 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोग आगे आकर अपना नाम रजिस्टर करवाएं और वैक्सीन की खुराक लें।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘वैज्ञानिकों व टास्क फोर्स की सलाह पर आज अहम फैसला लिया गया और 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन देने का फैसला लिया गया है। हमें पता है कि देश में वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। पिछले 24 घंटों में रिकार्ड साढ़े 32 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।’

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वैक्सीन, न करें चिंता

उन्होंने सबसे अपना नाम रजिस्टर करवाने की अपील की और कहा कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वैक्सीन ही एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। मास्क तो लगाना ही है, हाथ धोना ही है लेकिन जो वैक्सीन ले सकते हैं उन्हें ले लेना चाहिए।’ स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार, अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक मिल चुकी है। केवल सोमवार को देश भर में 32,53,095 लोगों का वैक्सीन की खुराक दी गई।

16 जनवरी से देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत

उन्होंने बताया, ‘ देश में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई और पहले हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके बाद वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के तहत 16 फरवरी से 60 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को वैक्सीन दी गई। 1 मार्च से तीसरे फेज में 45 से 60 साल तक के लोगों को यदि कोई बीमारी है तो बीमारी का सर्टिफिकेट लाने के बाद वैक्सीन दी गई और अब 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का चौथा फेज शुरू होगा।’