Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली, यूपी-पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में आज बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। देश में मौसम इनदिनों लगातार करवट ले रहा है। देश के ज्यादातर हिस्‍सों में मौसम बीच-बीच में करवट ले रहा है। गर्मी शुरू होने के साथ ही बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) का दौर भी रुक रुककर जारी है। मौसम में अचानक आ रहा ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) के कारण हो रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने आज देश के कई राज्‍यों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो घंटे में दिल्‍ली, हरियाणा, राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश की संभावना है। इन शहरों में कैथल, करनाल, नरवाना, राजौंद, असौंद, जींद, पानीपत, बड़ौत, बागपत, दौराला, मेरठ, दिल्‍ली, गाजियाबाद, झज्‍जर, मोदीनगर, भरतपुर, गोहाना, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, महम, कुरुक्षेत्र, मथुरा, आगरा, एटा, फरीदाबाद, समेत अन्‍य शहर शामिल हैं।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च यानी मंगलवार को पंजाब, दिल्‍ली, चंडीगढ़, राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा के अधिकांश हिस्‍सों में तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि 23 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के अधिकांश इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है, जिसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर 22 से 23 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

राजस्थान के कई जिलों में ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मार्च को अजमेर, भरतपुर,सीकर, झुंझुनू, अलवर, दौसा, भीलवाड़ा जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक जिले में अचानक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और आंधी चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, नागोर, जोधपुर में ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।