Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Shanaya Kapoor को लॉन्च कर बुरी तरह ट्रोल हुआ करण जौहर, लोग बोले- ‘आ गए ये स्टार किड को प्रमोट करने’

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर के बाद अब उनकी कज़िन यानी संजय कपूर और महिप कपूर की बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। फेमस फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने आज शनाया को लॉन्च कर दिया है। करण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शनाया का एक वीडियो शेयर और कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसके जरिए उन्होंने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी है कि शनाया जल्द ही धर्मा मूवीज़ की एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आएंगी। हालांकि डायरेक्टर ने अभी फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब करण ने किसी स्टार किड को लॉन्च किया हो। करण पर पहले भी नेपोटिज़्म को बढ़ावा देने के आरोप लग चुके हैं। इस वजह से उन्हें सोशल मडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा चुका है। अब शनाया कपूर को लॉन्च करने के बाद करण को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग फिर से करण पर नेपोटिज़्म के बढ़ावा देने का और केवल स्टार किड्स को प्रमोट करने का आरोप लगा रहे हैं। करण के पोस्ट पर कमेंट कर लोग डायरेक्टर को जमकर सुना रहे हैं। आप भी देखें करण के पोस्ट पर लोगों के कमेंट।

आपको बता दें कि करण ने हाल ही में टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। करण इसे डीसीए स्क्वॉड कहते हैं। शनाया के फोटोशूट की कुछ सेंसुअस तस्वीरों के साथ करण ने लिखा- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया। इस जुलाई धर्मा मूवीज़ के साथ शुरू हो रहा तुम्हारा पहली फ़िल्म का सफ़र यादगार और रोमांचक होने वाला है।

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके करण इससे पहले शनाया की कज़िन जाह्नवी कपूर को 2018 में धड़क फ़िल्म ले ब्रेक दे चुके हैं। शनाया शाह रुख़ ख़ान की बेटी सुहाना ख़ान, चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडेय और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की क़रीबी दोस्त हैं और अक्सर इनके साथ मौज-मस्ती करते हुए देखी जाती रही हैं।