Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हुए COVID-19 पॉज़िटिव, कियारा आडवाणी के साथ कर रहे ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का कोरोना वायरस की चपेट में आने का सिलसिला जारी है। अब कार्तिक आर्यन ने अपने कोविड-19 पॉज़िटिव होने की सूचना देते हुए सोशल मीडिया में फैंस से दुआ करने की फरियाद की है। कार्तिक, फ़िलहाल अपनी फ़िल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग कर रहे हैं।

सोमवार को कार्तिक ने सोशल मीडिा में ‘प्लस साइन’ की फोटो शेयर करके लिखा- पॉज़िटिव हो गया। दुआ करो। इसके साथ ही कई फैंस ने उनके जल्द सेहतमंद होने के मैसेज लिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक फैन ने लिखा कि कुछ नहीं होगा, जिसके जवाब में कार्तिक ने लिखा कि हो गया भाई।

कार्तिक ने हाल ही में सेलेब्रिटी डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए लैक्मे फैशन वीक में वॉक किया था, जिसमें कियारा आडवाणी उनके साथ थीं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से पोस्ट की थीं। कियारा के साथ कार्तिक भूल भुलैया 2 फ़िल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी हैं।

तब्बू ने हाल ही में भूल भुलैया 2 की स्टार कास्ट को ज्वाइन किया है। पिछले दिनों कार्तिक ने फ़िल्म के सेट से एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें तब्बू एक पारदर्शी चैम्बर में बैठी हुई हैं। इस फोटो में कार्तिक, कियारा और अनीस भी हैं। इस फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा था- तब्बू जी, वापसी पर स्वागत है, लेकिन उन्होंने बबल से बाहर आने से इनकार कर दिया। वो अपना पोर्टेबल Z++ बायो बबल साथ लेकर चलती हैं।

बता दें, पिछले साल जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ था और देश लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा था, तब कार्तिक ने एक रैप सॉन्ग कोरोना स्टॉप करो ना भी बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ़ की थी।

कार्तिक आर्यन ने लॉकडाउन खुलने के बाद राम माधवानी की फ़िल्म धमाका की शूटिंग पूरी की थी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। बता दें, पिछले कुछ वक़्त में बॉलीवुड से कई सेलेब्रिटीज़ के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की ख़बरें आयी हैं। इनमें रणबीर कपूर और मनोज बाजपेयी भी शामिल हैं।