Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें, होली से पहले रेलवे ने कैंसिल कर दीं कई ट्रेन, यहां देखें लिस्‍ट

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने होली से पहले कुछ ट्रेनों को रद, तो कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। अगर आपने भी होली पर कहीं जाने के लिए ट्रेन की टिकट बुक कराई है, तो सर्तक हो जाइए और अपनी ट्रेन का स्‍टेटस जांच लीजिए। कहीं आपकी ट्रेन भी रद या डायवर्ट तो नहीं हो गई है। भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर ट्रेनों के रद और डायवर्ट होने की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा है- पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के ध्रांगध्रा- सामाखियाली खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे से निकलने या टर्मिनेट होने वाली लम्बी दूरी की कुछ ट्रेनें रद्द या डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही पश्चिमि रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में ट्रेनों के नाम बताए गए हैं, जिन्‍हें रद और डायवर्ट किया गया है।

ये ट्रेन हुई हैं रद

– 21 से 23 मार्च तक के लिए ट्रेन नंबर 09116/09115 रद।

– 24 मार्च 2021 को ट्रेन नंबर 02973 सेवा गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से रद।

– ट्रेन नंबर 09336 इंदौर-गांधीधाम को 21 मार्च 2021 को शुरू होने वाली सेवा को अहमदाबाद में समाप्त किया जाएगा। यह अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच रद रहेगी।

– ट्रेन नंबर 09335 गांधीधाम-इंदौर विशेष 22 मार्च 2021 को शुरू होने वाली सेवा अहमदाबाद में समाप्त की जाएगी। यह ट्रेन गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच रद रहेगी।

– ट्रेन नंबर 09003, 21 मार्च 2021 को अहमदाबाद और भुज के बीच रद रहेगी।

– ट्रेन नंबर 09004 भुज-बांद्रा टर्मिनस 22 मार्च 2021 को भुज और अहमदाबाद के बीच रद रहेगी।

– ट्रेन नंबर 06505 गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच 23 मार्च 2021 को रद रहेगी।

– ट्रेन नंबर 01192 अहमदाबाद और भुज के बीच 22 मार्च को रद रहेगी।

-ट्रेन नंबर 01191 भुज और अहमदाबाद के बीच 24 मार्च 2021 को रद रहेगी।

डायवर्ट की गई ट्रेन

– 20 और 23 मार्च को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 04311 बरेली-भुज को पालनपुर-भिलड़ी- सामाखियाली के रास्ते चलाया जाएगा।

– 23 और 24 मार्च को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 04312 भुज-बरेली को सामाखियाली-भिलड़ी-पालनपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा और यह सेवा 17.05 बजे भुज से प्रस्थान करेगी।