Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

गौतम नवलखा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। एलगार परिषद-नक्सली संबंध मामले में आरोपित गौतम नवलखा की जमानत यााचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने 15 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से नवलखा की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था। पीठ ने मामले की सुनवाई की तारीख 22 मार्च तय की थी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने पीठ से एनआइए को जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया था।

नवलखा ने बांबे हाई कोर्ट के आठ फरवरी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट ने नवलखा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने दलील दी है कि एनआइए ने 90 दिन की निर्धारित अवधि में आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है, इसलिए जमानत का आधार बनता है। हाई कोर्ट ने ने कहा था कि नवलखा की 34 दिन की नजरबंदी को जेल में बिताई गई अवधि नहीं माना जा सकता।