Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मौसम विभाग का अलर्ट, कई राज्यों में आज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में 21 से 24 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी।

जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश 21 मार्च से शुरू हो जाएंगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में 21 मार्च से बारिश शुरू होने की संभावना है। 22 मार्च तक पंजाब में बारिश काफी बढ़ जाएगी। 22 मार्च को हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के अनुसार, उत्तर भारत के राज्यों में विशेष रूप से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश की गतिविधियां आज से और बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड और पंजाब के भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने मिल सकती है।

बिहार के 20 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

बिहार में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज आंधी और बिजली भी चमक सकती है। करीब 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हैं- किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, बक्स, भोजपुर, रोहतास, भाभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और नवादा।

झारखंड में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व राजस्थान में बने चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन राज्य के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को रांची समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में बारिश के आसार हैं। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।