Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज उत्तराखंड, झारखंड में बारिश के आसार; जानें दिल्ली-यूपी- MP का हाल

नई दिल्ली।  एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने वाला है। एक तरफ जहां कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है वहीं कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत के पहाड़ों की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम 20 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा, जिससे 21 से 24 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों पर व्यापक बारिश और हिमपात होने की संभवाना है।

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक बारिश और हिमपात की गतिविधियां हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित रहेंगी। 24 मार्च तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश और हिमपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का ताजा हाल

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में मेघा बरस सकते हैं। यही नहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव हो सकता है।

झारखंड के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में आज यानी 20 मार्च को कई जिलों में बादल गर्जने के साथ वज्रपात की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 20 मार्च को झारखंड के कई जिलों में बादल के गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है।

 23-24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

23 मार्च और 24 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें हो सकती हैं। इस दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी संभव है।