Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जेपी नड्डा बोले, बाटला हाउस के दोषी को हुई फांसी की सजा, अब राजनीति कब छोड़ेंगी ममता बनर्जी

कोलकाता। बाटला हाउस मामले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बाटला हाउस मामले के दोषी को फांसी की सजा के एलान के बाद जेपी नड्डा ने मंगलवार को ममता बनर्जी से पूछा कि वह अपनी राजनीति कब छोड़ेंगी, क्योंकि यह मामला फर्जी नहीं निकला है।

कोटुलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि ममता जी ने बटला हाउस मुठभेड़ को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह मामला फर्जी नहीं निकलता है तो वह राजनीति छोड़ देंगी। अदालत ने अब आरिज खान को मौत की सजा सुनाई है। मैं अब ममता जी से पूछना चाहता हूं कि आप राजनीति कब छोड़ेंगी?

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ मामले के दोषी अरिज खान को मौत की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने दोषी के खिलाफ 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है और निर्देश दिया कि जुर्माना राशि में से 10 लाख रुपये मृतक मोहन चंद शर्मा के परिवार को मुआवजे के रूप में जारी किए जाएं।

सितंबर 2008 की यह है घटना

मालूम हो कि 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में पांच सिलसिलेवार विस्फोट हुए थे, जिसमें कम से कम 30 लोग मारे गए थे और 100 से अधिक घायल हुए थे। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा 2008 के बटला हाउस एनकाउंटर के दौरान मारे गए थे।

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में है चुनाव

गौरतलब है कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव का माहौल है भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रमुख नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बयान कर रहे हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राज्य भर में जनसभाएं और रोड शो कर रहा है। 294 विधानसभा सीटों वाली पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से चुनाव शुरू हो रहे हैं यहां कुल आठ चरणों में चुनाव होंगे। 29 अप्रैल को अंतिम दौर का मतदान होगा। 2 मई को मतों की गिनती की जाएगी।