Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लोकसभा में विदेश मंत्री ने उठाया विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मुद्दा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में कहा, ‘विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के वेलफेयर का मुद्दा हम सब की चिंता का विषय रहा है। दुनिया भर में हमारे दूतावासों को उनतक पहुंचने और उनकी हालातों पर करीब से नजर रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही इनके स्वदेश वापसी में मदद के लिए भी कहा गया।’

इससे पहले राज्यसभा में विदेश मंंत्री ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में नस्लवाद का मुद्दा उठाया।  विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम महात्मा गांधी के देश के लोग हैं ऐसे में नस्लवाद के मामलों से आंखें नहीं चुरा सकते। विशेषकर उस देश से जहां भारत का एक बड़ा समुदाय रहता है। ब्रिटेन के साथ हमारा मजबूत संबंध है। हम हर मामले पर करीब से नजर रख रहें हैं और जरूरत पड़ने पर हम इस मुद्दे को  उठाएंगे।’ दोपहर 2 बजे तक राज्यसभा स्थगित कर दी गई

कोविड-19 के मद्देनजर विदेश में रह रहे भारतीयों, अप्रवासी भारतीयों (NRI) और पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (PIO) के वेलफेयर  मुद्दे पर विदेश मंत्री आज दोनों सदनों को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच सदन की कार्यवाही देखने के लिए इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (अंतर-संसदीय संघ,IPU) के अध्यक्ष, दुआर्ते पाचेको भारतीय संसद के अतिथि के रूप में 14 से 20 मार्च तक रहेंगे।

 आज एक बार फिर राज्यसभा में ईंधन की कीमतों व कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष द्वारा हंगामे के आसार हैं। इन मुद्दों पर विपक्ष द्वारा बार-बार हंगामा करने के कारण 10 मार्च को स्थगित किए जाने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही आज शुरू हुई।  बता दें कि सदन में आज गृह मंत्रालय, पर्यटन और संस्कृति के साथ-साथ लोक लेखा समिति सहित विभिन्न स्थायी समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में किसानों के जारी प्रदर्शन के मद्देनजर नियम 267 के तहत सदन के निरस्त करने को लेकर बिजनेस नोटिस दिया है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने सदन में जीरो आवर नोटिस दिया। वहीं भाजपा सांसद अशोक वाजपेयी ने भी संविधान की 8वीं सूची में अवधी भाषा को शामिल करने की मांग करते हुए जीरो आवर नोटिस दिया है।  बता दें कि सदन में आज गृह मंत्रालय, पर्यटन और संस्कृति के साथ-साथ लोक लेखा समिति सहित विभिन्न स्थायी समितियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।