Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में 26 हजार से अधिक मामले

नई दिल्ली। देश में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने एक बार फिर सबको टेंशन में डाल दिया है। सोमवार को देश में वायरस के 26,291 नए मामले सामने आए है, जो पिछले 85 दिनों में संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही देश में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1.13 करोड़ हो गई है। इससे पहले 20 दिसंबर को संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 26,291 नए मामले सामने आए और 118 लोगों की मौत हो गई। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,58,725 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक सामने आए कुल संक्रमितों की संख्या बढञकर 1 करोड़ 13 लाख 85 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 10 लाख 7 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के उबरने की दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 96.86 फीसद पर आ गई है, जबकि मृत्युदर 1.39 फीसद हुई है। नए मामलों में वृद्धि के चलते सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,19,262 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 1.93 फीसद है।