Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हनीट्रैप में फंसा सेना का जवान, पाक महिला जासूस को देता था गुप्त जानकारी; राजस्थान के फतेहपुर में गिरफ्तार

जयपुर। Honeytrap: सेना का एक जवान पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसा है। पाकिस्तान की महिला एजेंट ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवान को अपने जाल में फंसाकर खुफिया जानकारी हासिल की। अपने जाल में फंसाने के लिए पाक महिला जवान से अश्लील बातें करती थी। इस महिला ने न्यूड होकर भी वॉट्सएप कॉल पर जवान से बात की और बातों में फंसाकर उससे सेना के बारे में गुप्त जानकारी हासिल की। राजस्थान में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ निवासी जवान आकाश महरिया पुत्र हरदयाल अवकाश पर अपने गांव आया तो प्रदेश की इंटेलीजेंस एजेंसी के रडार पर आ गया। पिछले एक माह से उस पर नजर रखी जा रही थी। आखिरकार रविवार को जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे फतेहपुर में पकड़ा गया।

राजस्थान इंटेलीजेंस के अतरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि जवान ने सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां महिला को दीं। उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीकर के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार ने बताया कि आकाश महरिया फेक नाम से बनी एक फर्जी फेसबुक आईडी से जुड़ा हुआ था। यह आईडी पाकिस्तानी महिला जासूस की थी, जिसने उसे अपने जाल में फंसाया था। वह 17 फरवरी को एक माह के अवकाश पर अपने गांव आया था। जवान को अपने जाल में फंसाने के लिए महिला कपड़े उतारकर उससे बातें करती और सेना के बारे में जानकारी लेती थी । उसके जाल में फंसकर वह उसके साथ लगातार बातचीत करने लगा। गांव आया तो इंटेलीजेंस एजेंसी को सीकर जिले में पाकिस्तान से कॉल आने की जानकारी मिली। इस पर छानबीन की गई तो जवान का नाम सामने आया, उसके बाद से लगातार उस पर नजर रखी जाने लगी। जवाान फतेहपुर में शिवरात्रि मेले में गया हुआ था। उसी दौरान उसके पास फोन आया तो इंटेलीजेंस एजेंसी व पुलिस ने उसे पकड़ लिया, दो दिन तक लगातार पूछताछ की गई और आखिरकार रविवार को अधिकारिक रूप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। अब पूछताछ के बाद और खुलासा होने की उम्मीद है। आकाश महरिया सितंबर, 2018 में सेना में भर्ती हुआ था।