Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना, बीते 24 घंटों में आए 25 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली।  देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसने एक बार फिर से सरकार और देश की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, केरल समेत देश के कई राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,320 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना संक्रमण से 161 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण कोरोना में उछाल आया है। बीते 24 घंटों में अकेले महाराष्ट्र में करीब 16 हजार नए मामले आए हैं। यहां कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगाया है। मध्य प्रदेश, पंजाब में भी कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1 करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गये हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में फिलहाल कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 2 लाख 10 हजार 544 हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 58 हजार 607 हो गया है।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

देश में कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,522 एक्टिव केस बढ़े हैं। इससे एक्टिव दर बढ़कर 1.85% हो गई है। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 16,637 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.75% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.40% है।

देश में अब तक 22.67 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 22.67 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 13 मार्च, 2021 तक 22,67,03,641 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,64,368 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में अब तक 2.97 करोड़ से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 2 करोड़ 97 लाख 38 हजार 409 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 15,19,952 टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।