Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में हंगामा, पूर्व CM नारायणसामी के सामने हाथापाई

पुडुचेरी। पुडुचेरी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में आज जमकर हंगामा हो गया। दरअसल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हंगामा उस वक्त मच गया, जब पार्टी के ही एक नेता ने डीएमके का झंडा लहराया। इस बैठक में पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी भी मौजूद थे। नारायणसामी के सामने ही नेताओं में जमकर हाथापाई हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कि कैसे नेता एक-दूसरे के साथ हाथापाई कर रहे हैं।

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

डीएमके ने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर डीएमके ने 13 में से 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  बागुर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी। इस सूची के अनुसार एस गोपाल का मुकाबला उरुलियानपेट से, उप्पलम से वी अनिपाल केनेडी, मंगलम से सूर्य कुमरावेल, मुदलियारपेट से एल संपत, विल्लियानूर से के आर शिव और नेलिथुपु निर्वाचन क्षेत्र से वी कार्तिकेयन चुनाव लड़ेंगे। वहीं एसपी शिवकुमार राजभवन निर्वाचन क्षेत्र से, मन्नादीपट्टू से ए के कुमार, कल्लपट्टू से एस मुथुवेल, थिरुपुनाई से ए मुगिलन, कराइकल दक्षिण से एएमएच नजीम और नीरवी थिरुपट्टिनम से एम नगथियाराजन चुनाव लड़ेंगे।

पुडुचेरी में 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषण जब्त

निर्वाचन विभाग के फ्लाइंग स्क्वैड ने केंद्र शासित प्रदेश के सीमावर्ती गांव गोरिमेडु में एक वाहन से दो करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण जब्त किए हैं। यह वाहन पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से आ रहा था। फ्लाइंग स्क्वैड ने शुक्रवार रात वाहन को रोक कर जांच की तो पता चला कि उचित दस्तावेज के बगैर उसमें आभूषण ले जाए जा रहे हैं। इसी दिन कराइकाल में एक वाहन से 50 लाख रुपये नकद और 3700 लीटर स्पि्रट बरामद किया गया। छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए वाहनों की जांच की जा रही है और सख्ती बरती जा रही है।