Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नियम से बढ़कर न्यायालय भी नहीं’, टोल मैनेजर ने जिला जज को फटकारा, सोशल मीडिया हुआ दीवाना

नई दिल्ली| देश में लोगों के पास अधिकार हैं, लेकिन अधिकारों का फायदा उठाने वालों की भी कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टोल विवाद को लेकर एक जिला जज की जमकर खिल्ली उडाई जा रही है। विवाद है ये कि टोल बूथ पर जिला जज अपनी नौकरी की धौंस दिखाते हुए पैसे देने से इंकार कर रहे थे। उनकी दलील थी कि वह राजस्थान और मध्य प्रदेश से होकर आ रहे हैं और उन्होंने वहां भी टोल नहीं दिया। तभी टोल मैनेजर ने आकर उनकी कानून का पाठ पढ़ा दिया।

टोल मैनेजर ने आकर उनकी क्लास लगा दी। टोल मैनेजर ने कहा कि अधिकारों के मुताबिक हाई कोर्ट के जज के लिए टोल देना माफ है लेकिन आप डिस्ट्रिक्ट कोट से हैं और आपने लेन जाम कर दी है। आपको टोल देना होगा।  10 मिनट से टोल पर गाड़ी खड़ी करके रखने वाले जज ने मैनेजर के साथ खूब बहस की लेकिन मैनेजर ने बातों ही बातों में जज को ऐसा झाड़ा की पूरा सोशल मीडिया उनकी वाह-वाही करने लगा।

जज की दलील ये थी कि वह मध्य प्रदेश और राजस्थान से आ रहे हैं और उन्होंने वहां भी टोल नहीं दिया इस पर मैनेजर ने कहा कि आपने अपने अधिकारों का गलत फायदा उठाया है और नियम से बढ़कर न्यायालय भी नहीं है। आप 80 रुपये दीजिए टोल मैनेजर ने कहा कि आप जैसे लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं और गलत लड़ाई लड़ रहे हैं। मैनेजर ने कहा कि अगर आप इतने कल्चर्ड होते तो पहले ट्रक को साइड में लगाते उसके बाद ये बातचीत करते।