Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Tamil Nadu Assembly Election: कमल हासन कोयम्बटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव

अभिनेता से नेता बने कमल हासन 6 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोयम्बटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मक्कल निधि मय्यम (MNM) के अध्यक्ष ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए यहां यह घोषणा की। अपने दिवंगत पिता श्रीनिवासन को याद करते हुए, हासन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग उन्हें वोट देकर विधानसभा में पहुंचाएंगे ताकि वह वहां अपने विचार रख सके।

हासन ने पत्रकारों से कहा कि मेरे पिता का सपना था कि मैं एक आईएएस अधिकारी बनूं और फिर राजनीति में प्रवेश करूं। मैं उनके सपने (आईएएस अधिकारी बनने का) को पूरा नहीं कर सका, हालांकि मेरी पार्टी में कई (पूर्व) आईएएस अधिकारी शामिल हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।