Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू,अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल हैं। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने को बेताब भाजपा ने पहले चरण के लिए गत बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी। इन स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम है।

केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन व अन्य प्रमुख नेताओं को जगह मिली है। हाल ही में कोलकाता में प्रधानमंत्री की ब्रिगेड ग्राउंड में हुई रैली के दौरान भाजपा में शामिल होने वाले दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी सूची में है, जो पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। सूची में शामिल अन्य नेताओं में बांग्ला अभिनेता यश दासगुप्ता व हीरेन चटर्जी समेत हाल में भाजपा में शामिल हुईं बांग्ला अभिनेत्री पायल सरकार एवं अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी को भी जगह दी गई है। बंगाल से दो केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो एवं देवश्री चौधरी का भी इसमें नाम हैं।

सूची में बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, शिवप्रकाश, अरविंद मेनन, आइटी सेल के हेड अमित मालवीय, राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली, सांसद लॉकेट चटर्जी से लेकर हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी व राजीब बनर्जी के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंडाविया, फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद मनोज तिवारी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जुवेल ओराम का नाम भी शामिल हैं।