Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तो इसलिए बंद हुई इसाबेल और आयुष शर्मा की फिल्म ‘क्वाथा’ अब वजह आई सामने

मुंबई। सिनेमा जगत में कहा जाता है कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है, जो फिल्मों की घोषणा के बाद उनके सिनेमाघरों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ फिल्मों की घोषणा किए जाने के बाद शूटिंग ही नहीं शुरू होती, कुछ की शूटिंग बीच में रोक दी जाती है और कुछ बनने के बाद भी रिलीज नहीं हो पाती है। कुछ ऐसा ही सलमान खान के बहनोई यानी एक्टर आयुष शर्मा की फिल्म के साथ भी हुआ।

कुछ दिनों पहले सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा के साथ कट्रीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के फिल्म क्वाथा में पदार्पण करने की खबरें सामने आई थी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन अब खबर यह है कि यह फिल्म बंद हो चुकी है। यह जानकारी स्वयं इसाबेल ने साझा की। उन्होंने बताया, ‘हमने क्वाथा के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली थी। लेकिन बाद में निर्माताओं के बीच किसी बात को लेकर असहमति हुई और यह फिल्म बंद कर दी गई। इस फिल्म के निर्माताओं के साथ मेरी बहुत ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। इसलिए मैं इसके कारणों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकती हूं, लेकिन अब यह फिल्म नहीं बन रही है।

करण बुटानी के निर्देशन में बन रही फिल्म क्वाथा इसाबेल की डेब्यू फिल्म मानी जा रही थी। हालांकि इसाबेल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म टाइम टू डांस से बतौर मुख्य अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में पदार्पण कर रही हैं। इस फिल्म में इसाबेल के साथ सूरज पंचोली और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं।

आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बता करें तो वह ‘अंतिम’ में नजर आने वाले हैं। सलमान खान स्टारर इस फिल्म को लेकर आयुष काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान और आयुष के अलावा साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों दी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैंं। इस फिल्म के अलावा सलमान  फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में भी नजर आने वाले हैं।